प्रदेश के 18 पासपोर्ट सेवा केंद्र सात जून से होंगे शुरू

भोपाल
राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर के  डाकघरों में संचालित 18 केंद्रों में सेवाएं 7 जून से शुरू कर दी जाएंगी। इस संबंध पासपोर्ट कार्यालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है। ज्ञात हो कि इसके पहले भोपाल एवं इंदौर स्थित केंदों  को पहले ही शुरू किया जा चुका है।  पासपोर्ट अधिकारी रश्मि सिंह बघेल ने बताया कि ग्वालियर, जबलपुर, दमोह, छिदवाड़ा, सतना, देवास सहित डाकघरों में संचालित 18 केंद्रों में सेवाएं 7 जून से शुरू किए जाने को लेकर आदेश जारी  कर दिए गए हैं। आवेदकों सें अपील है कि वे विदेश मंत्रालय की वेबसाइट की लिंक से आवेदन कर फर्जी वेबसाइट से बचें। इस दौरान कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *