सड़क हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत

सागर
 सागर और छतरपुर जिले के बॉर्डर पर ग्राम सेमरा के पास गुरुवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार 1 वर्षीय बच्ची उछलकर सड़क किनारे गिरी, जो खतरे से बाहर है. घटना की खबर मिलते ही सागर जिले की शाहगढ़ थाना पुलिस और छतरपुर के बक्सवाहा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया. सूचना के अनुसार छतरपुर के धुवारा के पास कचरा गांव निवासी किसान लोकेंद्र घोषी अपनी पत्नी बबलीबाई और अपने एक वर्षीय बेटी और ढाई साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था. बेटी अपनी मां की गोद में बैठी थी. इसी दौरान शाहगढ़-छतरपुर हाईवे पर ग्राम सेमरा गांव के पास जीप को ओवरटेक करते समय अचानक सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया. इससे ट्रक और बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी, ढाई साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *