इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में कितने अंतर से हराएगा भारत: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है और इसके करीब डेढ़ महीने बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है और तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स इसके रिजल्ट को लेकर अपना प्रिडिक्शन भी शेयर कर रहे हैं। सुनीव गावस्कर ने भी प्रिडिक्ट किया है कि टीम इंडिया किस अंतर से इस सीरीज में इंग्लैंड को हराएगी।

गावस्कर ने टेलिग्राफ से कहा, 'टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के करीब छह सप्ताह बाद शुरू होगी। ऐसे में टीम इंडिया पर इसके रिजल्ट का बहुत कम या फिर बिल्कुल भी असर नहीं होगा। सीरीज अगस्त-सितंबर में खेली जाएगी, तो भारत इस सीरीज को 4-0 से जीतेगा। इस साल की शुरुआत में भारत में पिच को लेकर रोने वाला इंग्लैंड हो सकता है भारत को हरी पिचें दे।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *