महंगाई भत्ता को लेकर होने वाली समिति की बैठक एक बार फिर टली

नई दिल्ली 
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ता (डीए) फिर से देने की घोषणा की थी। सातवें वेतन आयोग से जुड़ी समस्याओं को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग के अधिकारी और वित्त मंत्रालय लगातार संपर्क में बने हुए हैं। मई के अंत में इन सभी संस्थाओं के बीच बातचीत होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण अब यह बैठक जून के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। बैठक टलने के बाद अब कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

सूत्रों का कहना है कि महंगाई भत्ता जुड़ी समस्याओं को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग के अधिकारी और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक आठ मई को भी होनी थी जो टल गई और उसके बाद मई अंत में बैठक का फैसला किया गया था। अब वह बैठक भी टल जाने फैसला होने में और देर होने की आशंका है।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *