मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ दर्ज की FIR

नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है।रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए। इतना ही ये नहीं दोनों घर से निकले का वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके थे। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र में है जून तक लॉकडाउन
महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों के अनुसार, अभी राज्य में आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। राज्य में जून तक लॉकडाउन है। 

पुलिस ने रोका
बता दें कि बीते दिन दोनों के ड्राइव पर निकले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जो काफी तेजी से वायरल हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका था । कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं और टाइगर पीछे सीट पर थे। ड्राइव एंजॉय करते दौरान दोनों को दूसरे राउंड के दौरान मुंबई पुलिस ने रोक लिया। हालांकि पुलिस ने उनका आधार कार्ड चेक किया और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *