मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री गौर की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की जयंती पर निवास में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा है कि गौर जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने गरीबों, किसानों और आम आदमी के कल्याण के लिए  और मध्यप्रदेश के विकास के लिए जीवन भर कार्य किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने गौर को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *