फिरोजाबाद में पानी के लिए बवाल, पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

टूण्डला (फिरोजाबाद) 
 नारखी के गांव पहाड़पुर में दो दिन से पीने के पानी के लिए परेशान लोगों ने बवाल कर दिया। एटा मार्ग जाम कर आने-जाने वाले वाहनों पर पथराव कर दिया। पुलिस पहुंची तो उस पर भी पथराव किया। इसमें एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। इसके बाद एसपी ग्रामीण के साथ कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर उन्हें भगाया। इसमें कई ग्रामीण घायल हो गए। 

गांव पिपरौली में एक पानी की टंकी है। इससे पहाड़पुर को पीने के पानी की सप्लाई होती है।  ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पूर्व कुछ शरारती तत्वों ने पहाड़पुर जाने वाली पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी। इससे पहाड़पुर की पेयजल सप्लाई बंद हो गई। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने की लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *