MP में कई जगह ओले-बारिश: मंदसौर के सीतामऊ में गिरे ओले, सागर में बारिश

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की आहट होने लगी है। प्रदेश के हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। मंदसौर जिले के सीतामऊ में तेज आंधी के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं, सागर के खुरई तहसील में भी बारिश हुई। छिंदवाड़ा में दोपहर बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा, भोपाल समेत ग्वालियर, इंदौर, होशंगाबाद, उज्जैन में मौसम सामान्य रहा।

मध्य प्रदेश में नौतपा के अंतिम दिन बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *