गाइडलाइन के साथ राजधानी में 51 दिन बाद 3 रूट पर चलीं 5-5 लो फ्लोर बसें

भोपाल
शहर में 51 दिन बाद भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने 3 रूटों पर 5-5 लो-फ्लोर बसों का चलाया। रूट क्रमांक एसआर 1 चिरायु से बैरागढ़ चीचली, एसआर 5 चिरायु से अवधपुरी और टीआर 4बी गांधी नगर से कोच फैक्ट्री से बसों का संचालन प्रारंभ किया गया। कल यानी 3 जून से बीसीएलएल अन्य दो रूट पर बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इसमें एसआर 4 जो करोंद से बैरागढ़ चीचली चलती है। एसआर 8 जो कोच फैक्ट्री से करोंद चलती है। इनको भी चलाया जा सकता है।

पीआरओ संजय सोनी ने बताया कि लो-फ्लोर बसों को चलाने से पहले सभी बसों को सैनेटाइज किया गया। बसें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाई जाएंगी। पहले दिन बसों के संचालन में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। आगे बसों की संख्या को यात्रियों की डिमांड के अनुसार बढ़ाया जाएगा।  

बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों से कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए आग्रह किया जाएगा। बिना मास्क के यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा। सोशल डिस्टसिंग के लिए एक सीट छोड़कर यात्री बैठाए जाएंगे। साथ ही सैनेटाइजेशन के लिए यात्रियों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *