बेलगाम महंगाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, दाल-तेल और गैस के दाम ने किया बेहाल

नई दिल्ली
कोरोना की दूसरी लहर के बीच बेलगाम महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है। नौकरी गंवाने और कारोबार बंद होने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे लाखों परिवारों के सामने रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। बीते एक साल में जरूरी खाद्य सम्रागी की कीमतों में 40 से लेकर 100 फीसदी का उछाल आया है। सबसे ज्यादा तेजी सरसो के तेल में दर्ज की गई है। देश में कई राज्यों में सरसो तेल 200 रुपये प्रति किलो के पार निकल गया है।

बीते साल और इस साल के लॉकडाउन को देंखे तो सबसे ज्यादा कीमतों में तेजी इसी दौरान देखने को मिली है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा महंगाई खाद्य तेल की कीमतों में हुई हैं। पिछले साल के मुकाबले खुले बाजार में दाम लगभग डबल हो गए। उपभोक्ता मंत्रालय के मूल्य निगरानी प्रभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक अप्रैल से 20 मई के बीच सरकारों की तेल की कीमतों में तीस रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है। पोर्ट ब्लेयर में यह वृद्धि 45 रुपए है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *