रूस में 24 घंटों में कोविड-19 के 9,500 नए मामले मिले

मॉस्को
 रूस ने पिछले  नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद देश भर में संक्रमितों की संख्या 5,081,417 हो गई है। आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में 372 मौत हुई। इसके बाद इससे मरने वालों की संख्या 121,873 हो गई। जबकि देश में ठीक होने वालों की संख्या 4,693,579 हो गई।

इस बीच, रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मास्को ने 3,669 नए मामले दर्ज किए। इसके बाद मास्को में संक्रमण की कुल संख्या 1,183,639 हो गई।

रूस बुधवार से ब्रिटेन के साथ उड़ानें फिर से शुरू करेगा, क्योंकि देश के संघीय परिचालन मुख्यालय ने महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए निलंबन का विस्तार नहीं करने का फैसला किया था, जिसे पहली बार दिसंबर 2020 में पेश किया गया था।

देश भर में 13.85 करोड़ से अधिक कोविड -19 परीक्षण किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *