मंत्री सखलेचा लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष मनोनीत-आज करेंगे पदभार ग्रहण

 भोपाल

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का संचालक मनोनीत करते हुए संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति सम्बन्धी आदेश मंगलवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने जारी किया।

मंत्री सखलेचा 2 जून बुधवार को लघु उद्योग निगम के पंचानन भवन भोपाल स्थित मुख्यालय में सुबह 11 बजे निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *