मुख्यमंत्री चौहान ने की अनलॉक की स्थिति पर चर्चा

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मंत्री-समूह के साथ प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू से अनलॉक की स्थिति पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और प्रबंधन के अन्तर्गत एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ की गई है। मंत्रालय में संपन्न बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *