ठाणे में 60 दिनों बाद बाजारों में लौटी रौनक, खुलीं सभी दुकानें

मुंबई
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी के बाद कुछ जिलों में लगी पाबंदियों में ढील दी गई है। आज से ढील का असर भी भी दिखने लगा है। 60 दिनों के बाद सरकार ने ठाणे में दोपहर 2 बजे तक सभी प्रकार की दुकानों को अनुमति दे दी है। दुकानों को खुलने की अनुमति मिलने के बाद ठाणे के जंभाली नाका बाजार में लोग खरीददारी करते हुए नजर आए। 

सरकार की ओर से रविवार को जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक राज्य में सभी आवश्यक चीजों की दुकानें जो कि वर्तमान में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलती थीं, उनको अब सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलने की अनुमति देने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद से आज (एक जून) से कई जिलों में लगी पाबंदियों में ढील दी गई है। वहीं, पाबंदी में ढील के बाद में सायन पनवेल हाईवे पर नवी मुंबई में स्थित वाशी टोल प्लाजा पर हैवी ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला है।

बता दें कि ठाणे में कोविड-19 के 512 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 516364 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 34 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,248 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *