बीजेपी संगठन ने लिया योगी सरकार के कामकाज का फीडबैक

 लखनऊ 
यूपी में मंगलवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर सियासी हलचल तेज रही। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और सरकार में जरूरी सामंजस्य को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के साथ बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इसके बाद बीएल संतोष ने डिप्टी सीएम डाॅ दिनेश शर्मा के अलावा योगी कैबिनेट के अन्य सदस्यों से अलग-अलग मुलाकात कर सरकार के कामकाज की जानकारी हासिल की। 
 
कैबिनेट स्तर के एक मंत्री ने कहा भाजपा नेताओं ने पार्टी के कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सरकार की लोकप्रियता के बारे में जानने के साथ इसमें और सुधार की गुजाइंश के बारे में पूछा। एक अन्य मंत्री ने कहा कि भाजपा की पूरी कवायद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है। पार्टी के प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि श्री संतोष और श्री सिंह ने चुनाव प्रचार की रणनीति की समीक्षा की। उन्होने पाटी के अभियान सेवा ही संगठन की समीक्षा की और कहा कि कोविड के कठिन समय के दौरान लोगों की मदद कैसे की जा सकती है। उन्होने सलाह दी कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर इस प्रचार अभियान को आगे भी जारी रखा जा सकता है जिससे लोग वैक्सीन के प्रति और अधिक जागरूक हो सके और कोविड प्रोटोकाल का पालन कर सकें।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *