पटना में दुस्साहस: दो व्यापारियों से 12 लाख की लूट 

 पटना 
 राजधानी के सिटी इलाके में सोमवार दिनदहाड़े लूट की दो वारदातों में अपराधियों ने बारह लाख रुपये से अधिक लूट लिए। बहादुरपुर थाने के रामकृष्ण नगर कॉलोनी में लॉज संचालक के घर में घुसकर एक लाख साठ हजार रुपये नगद और पांच लाख रुपये के जेवरात लूट लिये। वहीं, मालसलामी में नकाबपोश बदमाशों ने मिर्च कारोबारी से छह लाख रुपये और बाइक लूट ली।

बहादुरपुर में अपराधियों ने अजीबोगरीब अंदाज में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। चोर-चोर कहकर अपराधी घर में घुस गये और लूटपाट की। लॉज संचालक विजय कुमार कर्ण ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गली में कुछ युवक चोर-चोर चिल्ला रहे थे। उन्होंने आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो सभी युवक उनके घर में घुस गए और रिवाल्वर निकालकर उन्हें कब्जे में ले लिया। घर में उनकी पत्नी, मां व बच्चे थे। चार की संख्या में रहे लुटेरों ने सभी को बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। लुटेरों ने अलमारी में रखे एक लाख साठ हजार रुपए नगद व करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *