अवैध बालू खनन पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने बोला हमला   

 नवादा   
बिहार के नवादा के कादिरगंज में अवैध बालू खनन की सूचना पर छापा मारने गई खनन और पुलिस विभाग की संयुक्‍त टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने टीम पर जमकर ईंअ-पत्‍थर चलाए। इस हमले में एक जमादार सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात पुलिस और खनन विभाग की टीम कादिरगंज ओपी के पौरा गांव में अवैध बालू खनन की शिकायत पर छापा मारने गई थी। टीम गांव से बालू लदे दो ट्रकों को लकर आ रही थी। इसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस के कब्‍जे से एक ट्रक को छुड़ा लिया। भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ भी की। इस हमले में खनन और पुलिस विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्‍त हो गईं। वारदात के बाद मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने स्‍वाट टीम के साथ छापामारी कर 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *