पत्रकारिता विवि की महिला कर्मी आॅन लाईन ठगी का शिकार

रायपुर। आॅन लाईन साईबर ठगी की शिकार इस बार कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय मे कार्यरत महिला कर्मी हो गई। ठगराजो ने केवायसी के नाम फर उनके खाते से 2 लाख 40 हजार रुपए की राशि का आहरण कर लिया।

आजाद चौक पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पत्रकारिता विश्वविद्यालय मे कार्यरत महिला क्लर्क नीति ताम्रकार  ठगी की शिकार हुई है। बताया जा रहा कि आरोपियों ने नीति  को 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।कुशाभाऊ ठाकरे विवि की क्लर्क नीति ताम्रकार को आरोपियों ने फोन कर सिम ब्लॉक होने की बात कही और केवायसी अपडेट करवाने की नसीहत दी। इसके बाद फोन करने वाले शख्स ने नीति ताम्रकार को एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने की बात कही, जिसके बाद आरोपी ने एप के जरिए उनके खाते से 2 लाख 40 हजार पार कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *