डीएमसीएच अस्पताल में चार बच्चों की मौत

दरभंगा 
बिहार के दरभंगा के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डीएमसीएच में लगभग 48 घंटे में चार बच्चों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। मृतक बच्चों में से एक ढाई साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव था जबकि बाकी के तीन बच्चे एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आए थे। जानकारी के अनुसार, तीन मृतक भाई बहन थे। वहीं एक बच्चा अलग परिवार से था। दोनों पीड़ितों के परिवार मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। अस्पताल प्रशासन ने सभी बच्चों की मौत का कारण शरीर में खून की कमी होना बताया है। वहीं बच्चों का इलाज करने वाले अस्पताल के शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर के एन मिश्रा ने बताया कि तीन बच्चे निगेटिव जबकि एक कोरोना पॉजिटिव था। उन्होंने बताया कि बच्चे को निमोनिया के साथ-साथ सेप्टीसीमिया भी हो गया था। सभी को हालत नाजुक हालत में डीएमसीएच लाया गया था। डॉक्टर के लाख प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। बच्चों को बचाने के लिए सभी तरह की कोशिशें की गई थीं। 

कोरोना पॉजिटिव बच्चे को मिंजाइटिस भी था। उसके सिर में पानी भरा था। उसे वी पी शंक के जरिए सिर में पाइप लगा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं तीनों बच्चों के रिश्तेदार का कहना है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनकी सांस फूल रही थी। सभी में एक तरह के लक्षण थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *