समंदर में मछली पकड़ रहा था पाकिस्तानी मछुआरा, हाथ लगी दुर्लभ मछली और बदल गई किस्मत 

कराची
कब कहां और किस हाल में किसी इंसान का किस्मत बदल जाए कोई नहीं कह सकता है। और पाकिस्तान के एक मछुआरे ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी किस्मत अचानक पलटेगी और वो लाखपति बन जाएगा। पाकिस्तानी मछुआरे के हाथ एक ऐसी मछली लगी कि उसकी किस्मत एक झटके में सितारों में पहुंच गई और वो लाखपति बन गया। मछली ने लखपति बनाया पाकिस्तान का ये मछुआरा ग्वादर इलाके में मछली पकड़ने का काम करता है और अरब सागर में मछली पकड़ते वक्त उसके हाथ में अनोखी मछली लगी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ग्वादर इलाके में अरब सागर में मछली पकड़ते वक्त मछुआरे के हाथ में 48 किलो वजनी एक दुर्लभ मछली लग गई और वो एक झटके में लखपति बन गया। 72 लाख की है मछली अरब सागर में मछली पकड़ने वाले इस मछुआरे का नाम है मालिक साजिद हाजी अबाबकर। साजिद अरब सागर में मछली पकड़कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने का काम करता था। लेकिन, इस बार जब साजिद मछली पकड़ने समुद्र में गया तो उसके हाथ 48 किलो की एक दुर्लभ मछली लग गई, जिसकी कीमत करीब 72 लाख रुपये है। साजिद ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके हाथ 72 लाख रुपये की मछली लग जाएगी। पाकिस्तानी अखबार डान के मुताबिक ये मछली बेहद दुर्लभ प्रजाति क्रोआकेर प्रजाति की है और ये काफी महंगी बिकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *