इस्लामिक यूथ फेडरेशन ने जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन कीट

रायपुर। कोरोना की रोकथाम में बहुत सी संस्थाएं लोगों को राशन  और खाद्य  सामग्री वितरण कर रही है लॉकडाऊन के चलते राजधानी रायपुर में गरीबों का हाथ थामने के लिए कई समाज सेवी संस्थाएं आगे आई हैं लोगों से अनुरोध यह है कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले लोगों को बचाने के लिए ही लॉकडाउन जैसा  सख्त कदम उठाया जा रहा है।

ऐसे सख्त हालात में इस्लामिक यूथ फेडरेशन की तरफ से रायपुर में सभी वर्ग और समुदाय के गरीब जरूरतमंद परिवार को राशन किट वितरण किया गया देश में कोरोना वायरस के चलते लगातार लॉक डॉऊन की वजह से कई लोग अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं खास कर रोजाना मजदूरी कर खाने वाले एसे लोगों के घर राशन की किल्लत ना हो इस उद्देश्य को लेकर इस्लामिक यूथ फेडरेशन की ओर से लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इस्लामिक यूथ फेडरेशन रायपुर के अध्यक्ष मोहम्मद दानिश ने कहा कि लॉकडाउन के चलते लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस्लाम के पैगंबर हज?त मुहम्मद सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम ने हमें तालीम दी है कि वह शख्स मोमिन नहीं जो खुद पेट भर खाए और उसका पड़ोसी भूखा रह जाए। ऐसे में हमारी एक कोशिश है कि कोई भूखा ना रहे साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग बेवजह घर से बाहर ना निकले और उचित दूरी बनाकर रखें और प्रशासन की ओर से जारी निदेर्शों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *