वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लोगों को नि:शुल्क आॅनलाईन पंजीयन होगा कराना
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज शुभारंभ किए गए वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हितग्राहियों को गूगल लिंक पर नि:शुल्क आॅनलाईन पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत हितग्राहियों को लिंग एवं आयु वर्ग के अनुसार वगीर्कृत करके 5 से 20 के समूह में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए वर्चुअल योगाभ्यास कराया जाएगा। योग की कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक निरंतर जारी रहेंगी। वर्चुअल योगाभ्यास की नि:शुल्क कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और शाम को 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम की निगरानी छत्तीसगढ़ योग-आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। समय-समय पर कार्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी।
वर्चुअल योगाभ्यास कक्षाओं में छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रमुख योग प्रशिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के फिजियोथेरैपिस्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे। योगाभ्यास का वर्चुअल प्रसारण राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र माना कैम्प रायपुर में स्थापित रिकार्डिंग रूम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ योग के फेसबुक पेज एवं यू-टयूब चैनल पर किया जाएगा। योगाभ्यास समाप्त होने के पश्चात् वीडियो को फेसबुक एवं यू-टयूब चैनल में अपलोड किया जाएगा। जिसें लक्षित हितग्राहियों एवं जन सामान्य द्वारा किसी भी समय देखा जा सकता है। वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी. दयानंद ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक 60 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है।
समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी. दयानंद ने बताया कि वर्चुअल योगाभ्यास के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 5 हजार से अधिक लोगों ने गुगल फार्म के लिंक द्वारा नि:शुल्क आॅनलाईन पंजीयन कराया गया था, जो समाज कल्याण विभाग एवं योग आयोग के अधिकारिक फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब के माध्यम से आॅनलाईन सम्मिलित हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग की श्रीमती ज्योति साहू और योग प्रशिक्षक श्री पुष्कल चौबे ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भुजंग आसन योगाभ्यास तथा अनुलोम-विलोम नाड़ी शोधन प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रसारण राज्य योग आयोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यू-ट्यूब प्रतिदिन सुबह एवं शाम 6 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा तथा इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग 24 घंटे सोशल मीडिया पर देखी जा सकेगी।
