कोरोना से अनाथ बच्चों को 15 सौ रुपये प्रतिमाह और मुफ्त शिक्षा देगी सरकार

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वैसे बच्चे बच्चियों जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है। जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो उनको बाल सहायता योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 15 सौ  रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि कोरोना एक प्राकृतिक आपदा है। जिससे सबको मिलकर निपटना होगा।

जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी। ऐसी अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकन कराया जाएगा। रविवार  को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना महामारी के कारण जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उनकी देखरेख अब बिहार सरकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *