20 साल के युवक ने किया 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म
रायपुर। घर में अकेली पाकर 13 साल की बच्ची के साथ मोहल्ले के ही 20 वर्षीय युवक ने जबर्दस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद वह लगातार जब चाहे तब उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच रविवार को भी वह दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था कि उसका भाई पहुंच गया और युवक को सीधे खमतराई पुलिस के हवाले कर दिया।
इस शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम सुखदेव बंजारे है। 20 साल का सुखदेव खमतराई में बच्ची के घर के पास ही रहता है और उसका घर में आना जाना था। कुछ महीने पहले घर पर बच्ची को अकेला पाकर गलत नीयत से बच्ची को छुआ और फिर डराने लगा, इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वहां से चला गया। इस दौरान जब भी उसे मौका मिलता वह बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहा। इसी बीच रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। आरोपी जबरदस्ती नाबालिग के घर में घुस आया फिर अश्लील हरकत करने लगा। इसी दौरान लड़की का भाई पास में ही अपने एक दोस्त के घर से लौट रहा था। वो जैसे ही घर पर पहुंचा तो उसने आरोपी को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया तब जाकर मामला का खुलासा हुआ। बच्ची ने बताया कि आरोपी के डर से वो किसी से कुछ नहीं बता पा रही थी। बच्ची के भाई ने युवक को मोहल्ले वालों के सामने उसकी पिटाई करते हुए खमतराई पुलिस के हवाले कर दिया।
