सर्चिंग में पकड़ए गए चार इनामी नक्सली
नारायणपुर। डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी के जवान सर्चिंग पर निकले थे कि ईरकभट्टी के जंगल से 10-10 हजार रुपये के चार नक्सलियों को पकड?े में कामयाब हुए। इन नक्स्लियों के पास से डेटोनेटर 2 नग, बिजली वायर 1 बण्डल व 1 नग भरमार बदूंक को बरामद किया गया।
शुक्रवार 28 मई को पुलिस पार्टी ईरकभट्टी जंगल का सर्च कर रही थी, तभी 4 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिनको पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम सोनारू आंचला पिता आयतु राम आंचला उम्र 22 वर्ष जाति माडि?ा निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) फागु राम आंचला पिता स्व केये राम आंचला उम्र 35 वर्ष जाति माडि?ा निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) सोनू राम आंचला पिता स्व0 कारिया राम आंचला उम्र 45 वर्ष जाति माडि?ा निवासी कच्चापाल थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) जगमंगतु राम पोटाई पिता कोसा राम पोटाई उम्र 35 वर्ष जाति माडि?ा निवासी स्कूलपारा ईरकभट्टी थाना कोहकामेटा (ईरकभट्टी जनताना सरकार सदस्य) बताये तथा फागुराम आंचला के निशानदेही पर डेटोनेटर 2 नग व बिजली वायर 1 बण्डल एवं मंगतु राम पोटाई के निशानदेही पर 1 नग भरमार बदूंक ईरकभट्टी जंगल से बरामद किया गया।
उक्त नक्सलियों द्वारा गत वर्ष 2019 को ईरकभट्टी व कोहकामेटा रोड़ निर्माण कार्य में लगे 3 टैकर को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की घटना, 11 फरवरी को पावेल गुडरापारा टेकरी के पास विस्फोट की घटना जिसमें 1 गाय की मृत्यु हो गयी थी तथा 30 अक्टूबर को कोहकामेटा से ईरकभट्टी मार्ग में बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 1 जवान घायल हुआ वारदातो को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया। जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर चारों नक्सली आरोपियों को को गिरफ्तार कर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। नक्सली आरोपी सोनारू आंचला, फागुराम आंचला व मंगतु पोटाई के ऊपर पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा 10-10 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था।
