हाथीपाला में दो पक्ष की बीच पथराव,पुलिसने सभाला मोर्चा
इंदौर
हाथीपाला में रविवार शाम रिश्तेदारों हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थर चलाने लगे। सूचना मिलते ही रावजी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
पुलिस के मुताबिक टीना नाम युवती ने आशीष नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। उसका साला लतिफ इस बात को लेकर ताने देता रहता है। शाम को भी उसने टीना से विवाद किया और घर चला गया। कुछ देर बाद आशीष को पता चला तो वह लतिफ के घर जाने लगा।
उसके परिचित भी शामिल हो गए और देखते ही देखते दो पक्ष आमने सामने हो गए। एएसपी (पश्चिम-1) राजेश व्यास व टीआइ सविता चौधरी बल लेकर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया। टीआइ के मुताबिक विवाद करने वाले दोनों पक्ष रिश्तेदार भी है इसलिए रिपोर्ट लिखवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पत्थरबाजी में घायल फैजल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अदमचेक काट दिया है।
