आज फिर इंदौर अनलॉक पर होगी बैठक

इंदौर
 इंदौर शहर में अनलॉक की व्यवस्था पर रविवार को फैसला नहीं हो सका, लेकिन जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में अनलॉक को लेकर कई सुझाव आए। इन्हीं सुझावों के आधार पर आज  एक बार फिर समिति की बैठक होगी और निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल इतना तय है कि 1 जून से शहर में आम आदमी की रोजमर्रा की चीजों की दुकानों के अलावा कई अन्य कारोबार खोले जाएंगे, लेकिन इंदौर की संक्रमण दर को देखते हुए इनमें ज्यादा छूट नहीं दी जाएगी। रेसीडेंसी कोठी पर हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में तय किया गया है कि अनलॉक के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए भी कुछ निर्णय लिए जाएंगे।

इससे पहले, रविवार देर रात तक चली बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के साथ कलेक्टर मनीष सिंह समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि निर्णय आपदा प्रबंधन समिति करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *