फर्जी तहसीलदार और राजस्व अधिकारी गिरफ्तार
जगदलपुर। तहसीलदार के लिखित शिकायत के बाद जगदलपुर पुलिस ने फर्जी तहसीलदार और राजस्व अधिकारी बनकर लोगों से वसूली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से 16 फर्जी चालन की प्रति, 5 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन को जप्त किया गया।
आम नागरिकों द्वारा पिछले कई दिनों से मिली शिकायत के बाद तहसीलदार के लिखित आवेदन पर जगदलपुर पुलिस ने जीत एवं मो. शाहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों की तलाशी लेने पर 16 फर्जी चालान की प्रति जिनमें 5 प्रतियों में दुकानदारों पर कार्यवाही विवरण लिखा हुआ था, 5000 रुपए नगद, 2 मोबाइल और आरोपी जीत रक्षित के पास 1 परिचय पत्र मिला, जिसे जप्त कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसने सेमरा, आड़ावाल, नियानार एवं जगदलपुर शहर में दुकानदारों को समय पर दुकान बंद नहीं करने की धमकी देते हुए अवैध वूसली करते थे।
