कोविड-19 टीकाकरण कवरेज की नवीन कार्ययोजना

 भोपाल

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान ने मंत्री समूह की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़ाने के लिए नवीन कार्ययोजना के निर्देश समस्त कलेक्टरों को जारी किये गये हैं। निर्देश में निर्वाचन व्यवस्था की तर्ज पर प्रत्येक जिले में सेक्टर चिन्हित किये जायें। जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में सेक्टरवार सत्रों के आयोजन का केलेण्डरवार प्लान तैयार किया जाये। प्रत्येक सेक्टर में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों की सूचना स्थानीय पंचायत राज संस्थाओं को दो दिन पूर्व से दी जाये एवं सरपंच, सचिव के माध्यम से संबंधित पंचायतों में टीकाकरण के लिए मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

परिपत्र में निर्देश जारी किये गये हैं कि ग्राम एवं ब्लॉक स्तरीय समूहों को टीकाकरण कार्ययोजना एवं सत्र आयोजन के केलेण्डर की प्रति उपलब्ध करायी जाये। साथ ही समूहों द्वारा ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए मोबिलाईजेशन करने के लिए भी निर्देशित किया जाये। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कोविड-19 टीकाकरण सत्रों में पेयजल, शेड इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

परिपत्र में कोविड-19 टीकाकरण के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी आई.ई.सी. रणनीति तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये एवं शासकीय कर्मचारी को शत्-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *