देवती कर्मा हुई कोरोना संक्रमित
दंतेवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की धर्मपत्नी व दंतेवाड़ा से कांग्रेस विधायक देवती कर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। पिछले दिनों उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करावाया था जिसकी रिपोर्ट आज आई जिसमें उन्हें कोरोना संक्रमित होना बताया गया। उक्त जानकारी कोविड इंचार्ज नवीन दुल्हानी ने दी।
