कोरोना संक्रम‍ित आजम खान की तबीयत फिर ब‍िगड़ी

लखनऊ
कोरोना संक्रमि‍त सपा सांसद आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ गई है। आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते चेस्ट इन्फेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया है। आजम खान का ऑक्सीजन सपोर्ट 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर प्रति मिनट कर दिया गया है। उन्‍हें आईसीयू में क्रिटिकल केयर एवं नेफ्रोलॉजी टीम की निगरानी में रखा गया है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान की तबीयत गंभीर है, लेकिन नियंत्रण में है।

 उनका विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। जेल में कोरोना की चपेट में आए थे आजम खान सीतापुर जेल में बंद रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान कोरोना पॉजिटिव हुए थे। जेल में तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने 9 मई को दोनों को राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इलाज के बाद आजम खान की सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फेफड़े में संक्रमण की वजह से एक बार फिर उनकी हालत गंभीर हो गई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *