WTC फाइनल के नियम को लेकर ICC पर भड़के आकाश चोपड़ा 

 नई दिल्ली 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर आईसीसी ने शुक्रवार को नियमों का ऐलान किया। इन नियमों के मुताबिक ड्रॉ या टाई होने की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिग्‍गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ये नियम सही नहीं है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से 22 जून तक साउथैम्प्टन में खेला जाएगा। 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत अगस्त 2019 में हुई थी।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "अगर फाइनल मैच ड्रॉ हो जाता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। मैं समझता हूं कि आप टाई-ब्रेकर नहीं चाहते हैं, लेकिन अगर यह दो साल का टूर्नामेंट है और फिर भी आप एक टीम को चैंपियन नहीं कह सकते तो, ये सही नहीं लगता है। व्यक्तिगत रूप से ये आपका मुंह का स्वाद खराब करता है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ खराब मौसम की वजह से रिजर्व डे का इस्तेमाल करना सही नहीं है। एक और बात यह है कि एक रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन उस रिजर्व डे का उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब पहले पांच दिनों के ओवर मौसम के कारण बचे हों। छठे दिन का उपयोग नहीं किया जाएगा यदि आपको जीत के लिए कुछ विकेट या 125 रन की जरूरत है।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *