ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुप्त तरीके से 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड कैरी साइमंड्स से की शादी 

लंदन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स से एक प्राइवेट सेरेमनी में गुप्त तरीके शादी कर ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है। इससे पहले खबर थी कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले साल 30 जुलाई 2022 को कैरी के साथ शादी करेंगे। कैरी साइमंड्स बोरिस जॉनसन से उम्र में 23 साल की छोटी हैं। बोरिस जॉनसन की ये तीसरी शादी है। रिपोर्ट के मुताबिक 56 वर्षीय बोरिस जॉनसन ने कैरी साइमंड्स से शनिवार (29 मई) को वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में सीक्रेट शादी की है। 

कई ब्रिटिश अखबारों के अनुसार, शादी में कथित तौर पर करीबी दोस्तों और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। यूके वर्क एंड पेंशन सेक्रेटरी थेरेसी कॉफी ने ट्विटर पर बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स को शादी के लिए बधाई दी है। वहीं ब्रिटेन की बाल मंत्री विक्की फोर्ड ने भी ट्वीट कर कपल को बधाई दी है। फोर्ड ने लिखा, "बोरिस जॉनसन और कैरी को बहुत-बहुत बधाई और प्यार। इतनी सारी शादियों में देरी हुई है और कोविड ने बाधित किया है। प्यार के साथ जीवन हमेशा बेहतर होता है।"

2019 में बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने की थी सगाई 29 अप्रैल, 2020 को कैरी साइमंड्स ने दंपति के पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम विल्फ्रेड है। इसी महीने पीएम बोरिस जॉनसन को कोरोना वायरस हो गया था औऱ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इसी साल कैरी साइमंड्स ने बोरिस जॉनसन के साथ टेलीविजन पर पहली बार दिखीं। कपल ने NHS कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज करने और उनके बच्चे को जन्म देने के लिए धन्यवाद दिया। बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने 2019 में सगाई की थी। फरवरी 2020 में कैरी साइमंड्स ने इस बात का खुलासा किया था। दोनों 2020 में ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ये टल गया था।

 ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन-कैरी साइमंड्स की दिलचस्प प्रेम कहानी, जब बोरिस को रोकने आ गई थी पुलिस… बोरिस जॉनसन ने शादी के 25 साल बाद लिया तलाक 56 वर्षीय बोरिस जॉनसन के मरीना व्हीलर के साथ दूसरी शादी से 4 बच्चे हैं। दोनों ने सितंबर 2018 में शादी के 25 साल बाद तलाक ले लिया था। जिसके कुछ ही समय बाद जॉनसन के कैरी साइमंड्स के साथ संबंधों की पुष्टि हो गई थी। 33 वर्षीय कैरी साइमंड्स ने एक सफल राजनीतिक करियर का आनंद लिया है। कैरी साइमंड्स बोरिस जॉनसन के अभियान टीम का हिस्सा थीं और जॉनसन को 2012 में लंदन के मेयर के रूप में फिर से निर्वाचित करने में कैरी ने मदद की है। 29 साल की उम्र में कैरी साइमंड्स कंजर्वेटिव पार्टी में संचार के सबसे कम उम्र के निदेशक बन गई थीं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *