मैनचेस्टर सिटी जीतेगी चैंपियंस लीग का खिताब : डेविड जेम्स
लंदन
पूर्व इंग्लिश गोलकीपर डेविड जेम्स का मानना है मैनचेस्टर सिटी यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में चेल्सी को हराकर यह खिताबी मुकाबला आसानी से जीत लेगी। मैनेजर पेप गॉर्डियोला की टीम सिटी प्रीमियर लीग के बाद इस बड़े खिताब को जीतने के लिए बेताब है।
अगर आप मैनचेस्टर सिटी के सत्र को देखेंगे तो इसमें किसी एक का योगदान नहीं दिखता है। प्रीमियर लीग में उनके अच्छे गोल स्कोरर थे और टीम में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर भी थे। टीम के सभी खिलाडि़यों ने अपना-अपना योगदान दिया। सर्जियो अग्यूरो ने सिटी के लिए काफी समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके अलावा भी कई खिलाडि़यों ने टीम को आगे बढ़ाने में मदद की है। चैंपियंस लीग फाइनल में सिटी की टीम का दबदबा है और उनके मैनेजर पेप गॉर्डियोला की टीम काफी मजबूत है। उनकी टीम ने फुटबॉल पर अच्छा नियंत्रण बनाया हुआ है।
मैनचेस्टर सिटी यह खिताब जीतेगी। पेप अच्छे मैनेजर हैं और उनकी टीम चेल्सी की एकादश से मजबूत है। उनके लिए यह खिताब जीतना मुश्किल नहीं होगा। लेकिन, चेल्सी की काबिलियत इस सत्र में किसी से छिपी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि टीमो वर्नर, क्रिस्टियन पुलिसिक चेल्सी के लिए अच्छा करेंगे। चैंपियंस लीग फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खेलती हैं। मैनचेस्टर सिटी अंतिम एकादश से लेकर हर चीज में चेल्सी के मुकाबले मजबूत है। मेरी नजर में सिटी ही खिताब जीतेगी।
