शहीद मेजर विभूति की पत्नी बनीं सेना की अधिकारी

नयी दिल्ली
पुलवामा आतंकवादी हमले (Pulwama Attack) में शहीद हुए सेना के जवान की पत्नी ने देश की सेवा के लिए आर्मी (Indian Army) ज्वाइन किया है. आज पहली बार सेना की वर्दी पहनकर वह भावुक हो गयीं. वर्दी में उन्होंने अपनी शहीद पति को श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद मेजर विभूति शंकर धौंदियाल (martyr Major Vibhuti Shankar Dhaundiyal) की पत्नी निकिता कौल (Nikita Kaul) भारतीय सेना में अधिकारी बनी हैं. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने उनके कंधों पर स्टार लगाये.

पहली बार आर्मी की वर्दी पहनने के बाद निकिता कौल भावुक हो गयीं. तमिलनाडु के चेन्नई में अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी में उनके कंधे पर सितारे लगाये गये. रक्षा मंत्रालय, उधमपुर के पीआरओ ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का वीडियो शेयर किया है. बता दें कि निकिता कौल के पति मेजर विभूति शंकर 2019 में पुलवामा में हुए हमले में शहीद हो गये थे.

सरकार ने मरणोपरांत मेजर विभूति को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था. रक्षा मंत्रालय उधमपुर के पीआरओ ने ट्वीट किया कि मेजर विभूति शंकर धौंदियाल ने 2019 में पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान दिया गया. उन्हें शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहनी. यह उनकों सच्ची श्रद्धांजलि है. लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने उनके कंधों पर सितारे लगाये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *