विदेशी फैंस के साथ अब Local Fans भी ओलंपिक मैदान से बाहर

टोक्यो
 टोक्यो ओलंपिक  के शुरू होने में 2 महीने से भी कम का समय बचा है और आयोजन समिति की अध्यक्ष सेइको हाशिमोतोने संकेत दिया कि कोरोना वायरस महामारी  के कारण इन खेलों में स्थानीय दर्शकों को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है.

विदेशी फैंस पर पहले ही लगी रोक
महामारी के खतरे को देखते हुए विदेशी प्रशंसकों पर पिछले महीने ही रोक लगा दी गई थी. जापान की सरकार ने कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित रखने के लिए टोक्यो और ओसाका सहित देश के कई हिस्सो में 31 मई तक लागू आपातकाल को 20 जून तक बढ़ा दिया है. इस फैसले के बाद ही ओलंपिक के दौरान दर्शकों पर रोक के कयास लगाए जाने लगे.
 
'तय वक्त पर होंगे ओलंपिक'
जापान में जनता के विरोध के बाद भी आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि वे पिछले साल स्थगित हुए इन खेलों को इस साल तय कार्यक्रम के मुताबिक कराने को लेकर प्रतिबद्ध है. आयोजन समिति की अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने कहा, ‘प्रशंसको के मामले पर हम जल्दी फैसला लेंगे, लेकिन यह फैसला आपातकाल के हटने के बाद लिया जाएगा.’
लोकल फैंस पर बाद में फैसला

सेइको हाशिमोतो (Seiko Hashimoto) ने कहा, ‘कई लोग कह रहे है कि हमें इन खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना करना होगा लेकिन दूसरे खेलों में दर्शकों को आने की अनुमति दी जा रही है. हमें कोई भी फैसला लेने से पहले स्थानीय चिकित्सा सेवा पर पड़ने वाले असर के बारे में सोचना होगा.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *