बाराबंकी में कोरोना की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, वापस लौटे कर्मचारी

बाराबंकी
 बाराबंकी में कोटे की दुकान पर कोरोना टेस्ट करने गई टीम पर अचानक ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बिना सैंपल लिए वापस लौटी सीएचसी की टीम थाने से लेकर सीएमओ तक शिकायत की है। उधर ग्रामीणों का आरोप हैं कि टीम में आए लोग गांव की महिलाओं से कोरोना टेस्ट के दौरान अभद्रता कर रहे थे। मामला कोठी क्षेत्र के अंतर्गत कोटवा ग्राम पंचायत का है। यहां पर बंसीलाल के कोटे की दुकान पर सीएचसी कोठी की टीम राशन लेने वाले लोगों की कोरोना टेस्ट शुक्रवार को करने पहुंची। कुछ लोगों ने टेस्ट कराया लेकिन थोड़ी देर बाद जब रेवतीपुरवा के ग्रामीण राशन लेने आए तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने से मना कर दिया। जिस पर कोटेदार ने टेस्ट कराने के बाद राशन देने की बात कही। जिस पर ग्रामीण नहीं माने। कई बार कोटेदार द्वारा जांच कराने को कहने पर ग्रामीण भड़क गए और घरों से लाठी-डंडों से लैस होकर आ गए और विवाद करने लगे और कर्मचारियों को दौड़ा लिया। जिससे जांच करने की टीम में एलटी गोपाल प्रसाद, इंद्रेश, संतोष कुमार व चालक आकाश बैरंग वापस लौट गए। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत कोठी थाने में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *