पुलिस ने एक बार फिर सजाई दुकान, 133 नग चाकू हुए जमा
रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक बार फिर से दुकान सजाकर मीडिया के समक्ष जमा किए गए धारदार व बटनदार 133 नग चाकू टेबलों में रखकर दिखा, जिसमें 69 चाकू नाबालिग बच्चों द्वारा मंगाए गए थे, वहीं 50 अन्य व्यक्ति लॉकडाउन के कारण रायपुर से बाहर गए हुए हैं, आने के बाद जमा कराने का आश्वासन दिया हैं। दूसरी ओर कुछ लोगों के मोबाइल नंबर बंद आए रहे हैं जिन्होंने एमेजॉन या फ्लिपकार्ड जैसे साईटों से आॅनलाइन आर्डर कर चाकू मंगाए हैं, उनके बारे में बता लगाने के सायबर सेल की टीम काम कर रही हैं और उनका भी जल्द पता लगा लिया जाएगा।
