ग्राफेन टेक्नोलोजी का कर्मचारी बैंक से 1 लाख निकालने के बाद हुआ फरार

रायपुर। पचपेड़ी नाका में स्थित ग्राफेन टेक्नोलोजी के कर्मचारी ने पंजाब नेशनल बैंक तेलीबांधा शाखा से रुपये तो निकले लेकिन उसे आरडी फाइनेंस नेहरूनगर जग्गी काम्पलेक्स में देने की बजाए एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। दोपहर तक कर्मचारी से बातचीत होते रहा लेकिन अचानक ही उसका मोबाइल बंद होने पर कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को शक हुआ और उसने टिकरापारा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज फरार आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

हाउसिंगबोर्ड कालोनी सेजबहार निवासी विनय कोरी 32 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी सीसीटीवी कैमरा का बिजनेस करता है। ग्राफेन टेक्नोलोजी के नाम से पचपेड़ी नाका में आॅफिस है। करीब 4 माह से रवि सैनी निवासी मध्यप्रदेश नाम का व्यक्ति पीड़ित के आॅफिस में एकाउन्टेंट का कार्य करता था। प्रार्थी, रवि सैनी को 18 मई को शाम को एक सेल्फ चेक 1 लाख का रुपए पंजाब नेशनल बैंक तेलीबांधा का दिया था। रकम निकालकर आरडी फाइनेंस नेहरूनगर जग्गी काम्पलेक्स में देने बोला था। 19 मई को रवि सैनी ने फोन कर बताया कि सेल्फ चेक से रकम निकालकर आरडी काम्पलेक्स नेहरु नगर जा रहा हूं। दोपहर 2 बजे आरडी फाइनेंस आॅफिस से रुपए नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर प्रार्थी ने रवि सैनी को कॉल किया। तब उसके दोनों नंबर बंद आ रहे थे। उसके किराए के रुम सुंदर विहार कालोनी पहुंचने पर ताला बंद मिला। मोहल्ले में आस-पास पता करने पर उसका पता नहीं चला। 27 मई तक उसका दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसका एकाउटेंट रवि सैनी उर्फ सतवीर रुपए लेकर भाग गया। घटना की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *