छत्तीसगढ़ चेम्बर ने पुलिस विभाग को दिए 10000 मास्क

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण दर कम होने से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अनलॉक किया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान मास्कअप में अपनी सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एडिशनल एसपी रायपुर ग्रामीण तारकेश्वर पटेल को 10,000 मास्क प्रदान किए। कई ऐसे लोग भी होते है जिनके पास मास्क नहीं है। ऐसे में सामुहिक के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पहचाने और उन्हें मास्क प्रदान करें। यह मास्क रायपुर पुलिस द्वारा आमजनता को प्रदान कीया जाएगा।
छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया की छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज आप सभी व्यापारी साथियों एवं नागरिकों से विनम्र अपील करता है कि आप सभी कोविड-19 के नियमों का अक्षरश: पालन करें और रायपुर पुलिस के इस अभियान से जुड़कर जो व्यक्ति मास्क नहीं पहने है उन्हें मास्क पहनने की अपील करें अगर उनके पास मास्क नहीं है तो उन्हें मास्क प्रदान करें। आप सभी व्यापारी साथी, नागरिकों बंधु अगर टीका नहीं लगवाएं है तो अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं और टीकाकरण के लिए लोगो को प्रेरित करें।
छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के मार्गदर्शन पर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, प्रदेश मंत्री नीलेश मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष डोर एसोसिएशन कांति पटेल, छत्तीसगढ़ वायर ड्राविंग एसोसिएशन से विपुल पटेल, जयेश पटेल, मेडिकल एसोसिएशन से अमित हरचंदानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *