रेप पीड़िता ने की SSP ऑफिस के बाहर खुद जलाने की कोशिश

मथुरा
मथुरा में रेप के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभी तक कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंच ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डाल आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल पीड़िता को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बाद में पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। विदित हो विगत दिनों थाना हाईवे में एक पीड़िता ने नामजद के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसे देख वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर बचाया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता से बातचीत की।

पीड़िता का आरोप है कि हाईवे पुलिस ने उसके मुकदमे के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाद में पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने बरगला दिया था। वह कार्रवाई चाहती है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मेडिकल करा दिया है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *