‘मस्तानी’ बन सड़कों पर भटकती नजर आईं राखी सावंत

 मुंबई 
ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत हमेशा ऐसा कुछ करती रहती हैं कि लोगों का ध्यान उनकी ओर चला जाता है। 'बिग बॉस' में जब राखी ने हिस्सा लिया था तब उन्होंने अपने पति रितेश का कई बार जिक्र किया। अब जब वो मुंबई की सड़कों पर भटकती दिखीं तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पति से मुलाकात की कोई उम्मीद नहीं है। राखी सावंत ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के मस्तानी का लुक अपना रखा था। वो कहती भी हैं कि उन्हें बाजीराव की तलाश है। उन्हें एक मौका मिला था रितेश से मिलने का लेकिन वो भी नहीं हो सका। वीडियो में राखी ने कहा कि 'ना वैक्सीन मिल रही है, ना कपड़ों की दुकान खुल रही है। इसलिए मैं भटक रही हूं। ना मुंबई खुल रहा है, ना लॉकडाउन हट रहा है, मैं बहुत परेशान हूं। इसलिए आज मैं बहुत दुखी हूं।‘ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *