ट्रैक पर पेड़ तो रेलवे क्रासिंग पर गिरी बिजली, ट्रेनों का परिचालन रहा बाधित

 हाजीपुर 
चक्रवात ‘यास’ का पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में रेल परिचालन पर असर पड़ा है। कई रेलखंड पर रेलवे ट्रैक बाधित हुआ, जिस कारण रेलवे परिचालन पर इसका असर पड़ा। रेलवे द्वारा इस संबंध में आंशिक असर की बात बताई गई है। रेलवे द्वारा पूमरे के सभी रेलखंडों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए रेलवे ट्रैक, रेल पुल पर अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जा रही है।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर- हाजीपुर रेलखंड में भारी बारिश के कारण सुबह 04:05 बजे से 07:50 बजे तक इस रेलखंड के अप लाईन पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। इसके बाद अत्यधिक बारिश के कारण 06:50 बजे डाउन लाइन पर भी ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। 
सुबह 07:50 बजे बारिश के कारण ओएचई में खराबी आ गई, जिसे 12:15 बजे ठीक करते हुए सबसे पहले हाजीपुर स्टेशन पर खड़ी 04005 स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया। ओएचई में खराबी आने के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के बीच लगभग 11 एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। 

इसके साथ हीं तूफान के कारण समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मझौलिया और बेतिया रेलखंड के बीच 03:55 बजे किमी 201/16 के निकट एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया, जिसे सुबह 05:05 बजे हटा दिया गया। इसके फलस्वरूप इस रेलखंड पर लगभग 01 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन अवरुद्ध रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *