रिकॉर्ड तोड़ बारिश, तबाही से सात मरे
पटना
बिहार में चक्रवाती प्रभावों से हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। रिकॉर्ड तोड़ बारिश से पटना, गया, पूर्णिया सहित जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई है। हवा की रफ्तार अधिकतम 37 किमी प्रतिघंटे और चक्रवाती हवा की रफ्तार अधिकतम 44 किमी प्रतिघंटे रहने से जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। ग्रामीण इलाकों में मिट्टी से बने कई मकानों के ढहने की सूचना है। जगह-जगह तेज हवाओं के साथ बारिश ने तूफान की तीव्रता से लोगों को डराये रखा। आज भी भारी बारिश के आसार हैं।
कटिहार के मनिहारी में 251.6 मिमी बारिश
राज्य के पूर्वी भाग में कुछ जगहों पर एक-दो जगहों पर अत्यंत भारी बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश कटिहार के मनिहारी में दर्ज की गई। यहां 251.6 मिमी से भी अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा कदवा, बरारी, पूर्णिया, परसा, कटिहार उत्तर, अमनौर, बनमनखी, अरवल, शेखपुरा में अत्यधिक यानी भारी से भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी।
