आज आॅनलाइन परीक्षा – समस्या और समाधान पर विप्र कॉलेज में वेबीनार
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 15 जून से आॅनलाइन शुरू हो रही हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा कल आॅनलाइन परीक्षा – समस्या और समाधान विषय पर वेबीनार का आयोजन 12.30 बजे से किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की ओर से लगातार दूसरे वर्ष इस विषय पर आॅनलाइन वेबीनार का आयोजन आज दोपहर 12:30 बजे से आयोजित किया गया है। वेबीनार के मुख्य अतिथि डॉ. गिरीशकांत पांडेय कुलसचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय होंगे जो विद्यार्थियों के आॅनलाइन परीक्षा के संदर्भ में शंका ,जिज्ञासा और समस्याओं का समाधान करेंगे।
