समधी ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर किया समधन से दुष्कर्म, गिरफ्तार
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में फुफेरे भाई के साथ मिलकर समधन के साथ दुष्कर्म के मामले में सरकंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित सीपत क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित की बेटी की शादी सरकंडा में हुई है। बीते साल पीड़ित अपनी बेटी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। शादी के बाद उसकी बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए। इस पर वह अपनी बेटी के घर की देखभाल के लिए रुकी थी। इस दौरान महिला का समधी वापस लौट आया। उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध पर वह सफल नही हो पाया। समधी की हरकत से डरी महिला अपने गांव लौट गई। कुछ दिन बाद पोते की तबीयत बिगड?े पर वह बेटी के घर आई थी। इस दौरान समधी ने महिला की बेटी से दुष्कर्म की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने लोकलाज के भय से किसी को घटना की जानकारी नही दी। इसके कुछ ही दिनों बाद महिला के दामाद की तबीयत बिगड़ गई।
इस पर महिला ने अपने दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच समधी ने अपने फुफेरे भाई को भी बुला लिया। दोनों ने शराब पीकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना से महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उपचार के बाद महिला ने घटना की जानकारी पति को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
