संजीदा शेख ने शेयर किया आयरा का क्यूट वीडियो

एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस बेटी आयरा के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में संजीदा ने बेटी के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में संजीदा व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। लाइक मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं आयरा व्हाइट प्रिंटेड फ्रॉक में क्यूट लग रही है। संजीदा आयरा को अइउ सिखा रही है। वीडियो शेयर कर संजीदा ने लिखा- नाइट होमवर्क। दोनों मां-बेटी में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।  बता दें संजीदा ने 2012 में आमिर अली से शादी की थी। अब दोनों साथ में नहीं रहते। आमिर अली और संजीदा शेख सीरियल ‘क्या दिल में है’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। इसके अलावा दोनों ‘नच बलिए 3’ में साथ में दिखाई दिए थे। आमिर और संजीदा ने सेरोगेसी से आयरा को जन्म दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *