लोगों की जान बचाने में जुटी पुलिस पर न करें हमले : नरोत्तम

 भोपाल
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जबलपुर और खंडवा में पुलिसकर्मियों को चाकू मारने और थप्पड़ मारने की घटनाएं दुखी करने वाली हैं। कोई भी पुलिसकर्मी अगर किसी को मास्क लगाने, घर में रहने के लिए कहता है तो वह लोगों की जान बचाने उनकी सुरक्षा के लिए ही ऐसा कहता है। इसमें उसका कोई फायदा नहीं है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं दुख देने वाली हैं। लोगों से अपील है कि 40 से 42 डिग्री तापमान में पीपीई किट पहनकर लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही पुलिस का हौसला बढ़ाएं, उन पर हमले न करें। पुलिस की वर्किंग एक साल में बदल गई है। मंत्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना अनलॉक को लेकर अलग-अलग सुझाव आ रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा जिस इलाके में केस हैं, वहां कंटेन्मेंट के सुझाव दिए जा रहे हैं तो कुछ आड इवेन सिस्टम से अनलाक करने की बात कह रहे हैं। इन सब पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *