भाजपा मोदी सरकार के गलत फैसलों से महंगाई डायन खाये जात है : तिवारी
रायपुर। देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल की कीमत आसमान छू रही है, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, भाजपा मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश कोरोना संक्रमण की मार झेल रही है, अनेकों ने अपनों को खो दिया है, वही दूसरी ओर बेवजह देश की जनता को महंगाई की आग में झोंक रखा है। प्रदेश का अधिकतर नागरिक रेल व बस बंद होने की वजह से अपने निजी वाहनों का प्रयोग कर रहा है दूसरी तरफ सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा रही हैं, पिछले डेढ़ वर्षो में कोरोना से उत्पन्न लॉकडाउन के चलते पेट्रोल डीजल की खपत भी कम हुई है।
तिवारी ने कहा कि, देश में पेट्रोल-डीजल रसोई गैस की कीमत बेवजह बढ़ायी जा रही है, जबकि क्रूड आॅयल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे निचले स्तर पर है, अगर तुलना करें तो 2014 से पहेले 110 रु. होने के बावजूद 55 रु. से 60 रु. प्रति लीटर पेट्रोल- डीजल के दाम थे। आज 63 रू. प्रति बैरल होने के बाद भी 100 रु. प्रति लीटर पेट्रोल के दाम है आखिर भाजपा मोदी सरकार देश की जनता से किस बात का बदला ले रही है, उन्हें जवाब देना होगा..? खाद्य तेल मूंगफली, वनस्पति, सोयाबीन, सनफ्लॉवर, सरसों, पॉम आॅइल के दामो में लगभग 55 प्रतिशत की वृद्धि की है, स्टेट सिविल सप्लाईज के आंकड़ों कहते हैं 11 साल में सबसे महंगे खाद्य तेल के दाम है, मतलब मोदी सरकार के आने के बाद से ही ये हालात पैदा हुए हैं।
