बिहार में ठनका गिरने के आसार

 पटना 
राज्य भर में चक्रवाती प्रभावों की वजह से कम दबाव का क्षेत्र बनने से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। चक्रवात यास पहले से काफी कमजोर होकर झारखंड से सटे बिहार की सीमा में लो प्रेशर एरिया के रूप में पहुंच गया है और यह धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को यह बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कम दबाव के रूप में स्थापित हो जाएगा। इस कम दबाव के मौसमी सिस्टम से सूबे में अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान सूबे में हवा की गति 40 से 45 किमी तक रह सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगो से सचेत और सतर्क रहने की अपील की है।  बारिश की वजह से सूबे के शहरों का तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। 

पटना हवाई अड्डे पर अलर्ट
तेज हवा और मौसम की स्थिति को देखते हुए पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार से अलर्ट की स्थिति है। रनवे की निगरानी बढ़ा दी गई है और विमानों के पायलटों को मौसम की स्थिति से पल-पल अवगत कराया जा रहा है। शुक्रवार को भी एयरपोर्ट पर इसी तरह का अलर्ट रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *